जौनपुर : भैंस को बचाने के चक्कर में दो कारें टकराई, चालक घायल

जौनपुर : भैंस को बचाने के चक्कर में दो कारें टकराई, चालक घायल

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत नसीब सराय गांव में खुटहन वाया जौनपुर मार्ग पर भागते हुए अचानक सड़क पर आई भैंस को बचाने के चक्कर दो कारों की आमने सामने टक्कर हो गयी। दुर्घटना में जहां भैंस के एक पैर चोट आई। वहीं दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। दोनों वाहनो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

मदरहा गाँव निवासी शिक्षक विजय सिंह अपनी कार से खुटहन बाजार आ रहे थे। जैसे ही वे उक्त गाँव के हीरालाल के घर के सामने पहुंचे तभी अचानक एक भैंस मार्ग पर आ गयी। उसे बचाने के चक्कर में सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों चालक घायल हो गए। विजय सिंह को उपचार हेतु सीएससी ले जाया गया। वहीं दूसरी कार के चालक शिकारपुर चौकी क्षेत्र के किसी गाँव निवासी है। मौके पर पहुँचें उनके स्वजन उन्हें अपने साथ ले गये। उनका नाम पता मालूम नहीं हो सका।
Previous articleजौनपुर : व्यक्ति को दिल से जोड़ता है मातृभाषा का भाव- पूर्व न्यायाधीश मंगल प्रसाद
Next articleसराहनीय ! अनवार पब्लिक स्कूल ने अभिभावकों को दी बड़ी राहत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?