जौनपुर : मकर संक्रांति पर पांच सौ जरूरत मंदों को बांटा कंबल

जौनपुर : मकर संक्रांति पर पांच सौ जरूरत मंदों को बांटा कंबल

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत गायत्री नगर डिहियां निवासी डॉ अमित वत्स द्वारा शनिवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पांच सौ जरूरतमंदो में कंबल वितरित किया। उन्होंने इसका प्रेरणा स्रोत पूर्व शिक्षक उदय भान सिंह को बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संक्रांति के दिन विगत 15 वर्षों से अनवरत चला आ रहा है।

श्री वत्स ने कहा कि हमें इसके माध्यम से अपने बड़ों का सम्मान और बुजुर्गों का आशिर्वाद लेने का उत्तम अवसर मिलता है। इस मौके पर सत्य प्रकाश सिंह, मोहन सिंह, जयसिंह, कुंवर बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, उत्तम उपाध्याय, विजयनाथ, कृष्णलाल तिवारी, रतनलाल , राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : मकर संक्रांति पर नपं कर्मियों समेत 300 लोगों को वितरित किया गया कम्बल
Next articleजौनपुर : फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?