करंट की चपेट में आने से चालक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

करंट की चपेट में आने से चालक की मौत,दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
               क्षेत्र के तारगहना गांव में बुधवार तड़के करंट की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई।भोर में लघुशंका के लिए उठे युवक ने जैसे ही घर में लगे लोहे के चैनल को पकड़ा,उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया।हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है।
जानकारी के अनुसार,तारगहना गांव निवासी शिवपूजन बिंद (41) पुत्र अच्छे लाल बिंद पेशे से वाहन चालक थे और वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार रात भोजन के बाद वह परिवार के साथ सो गए थे।बुधवार तड़के लघुशंका के लिए उठे। बताया जाता है कि जैसे ही उन्होंने घर में लगे लोहे के चैनल को पकड़ा,उसमें पहले से प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए।परिजनों के अनुसार,घर का बिजली का तार लोहे के चैनल के संपर्क में आ गया था,जिससे पूरे चैनल में करंट उतर आया था।
तेज झटके से शिवपूजन गंभीर रुप से झुलस गए और अचेत होकर गिर पड़े।चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया।गंभीर हालत में उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया,प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।शिवपूजन की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार में कोहराम मच गया।मृतक अपने पीछे पत्नी चंद्ररेखा (35),11 वर्षीय पुत्र शिवांश और तीन वर्षीय पुत्री नैंसी को छोड़ गए हैं।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Previous articleस्कूली वैन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, बिना सूचना दफनाया शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?