प्रेम विवाह के बाद विवाद,महिला ने एसपी से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा और न्याय की मांग की है।महिला का आरोप है कि प्रेम विवाह के बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया और लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
पीड़िता खुशबू बानो के अनुसार,उसने 20 अगस्त 2025 को धर्म परिवर्तन के बाद मछलीशहर निवासी सनी सोनी से विधिवत कोर्ट मैरिज की थी।

आरोप है कि 7 जुलाई 2026 से पति के परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया।महिला ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के कुछ लोग लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।उसका कहना है कि उसने कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की,लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।पुलिस के अनुसार,प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है।मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


















