जौनपुर : मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया नगदी व जेवरात

जौनपुर : मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया नगदी व जेवरात

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                  नगर के पक्का पोखरा मोहल्ले में बीती रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर एक लाख बीस नगदी समेत जेवरात पार कर दिया। सुबह पहुंचे मकान स्वामी टूटा ताला देखकर दंग रह गया। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।पश्चिमी कौड़िया मोहल्ला निवासी बासुकीनाथ पुत्र अशोक मोदनवाल पक्का पोखरा मोहल्ला में मकान बनाकर रहते हैं।

बुधवार को परिवार पुराने मकान में आया था। देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखी आलमारी से सोने का हार, मांगटीका, दो कंगन, चांदी का पाजेब और मंदिर निर्माण के लिए रखा गया चंदे का एक लाख बीस हजार रुपया पार कर दिया। सुबह मकान पर पहुंचा तो टूटा ताला और कमरे के भीतर अस्त व्यस्त समान देख दंग रह गया।मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि सूचना मिलने पर उप निरीक्षक जेपी यादव को जांच के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नही मिली है।
Previous articleजौनपुर : सादगी, नैतिकता व सहजता के प्रतिमूर्ति थे बाबू कमला सिंह- विनोद तिवारी
Next articleजौनपुर : पत्रकार की बहन की शादी में प्रधानमंत्री मोदी ने भेजा बधाई संदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?