जौनपुर : मड़ियाहूं और जंघई रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर : मड़ियाहूं और जंघई रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण

मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एसके सपरा ने मंगलवार को मडियाहूं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। डीआरएम स्पेशल ट्रेन से स्टाफ एवं आरपीएफ के साथ मड़ियाहूं स्टेशन पर शाम को पहुंचे। इस दौरान यात्रियों ने सुहेलदेव एक्सप्रेस के मड़ियाहूं स्टेशन पर ठहराव की बात की तो उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा।

जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने आफिस व प्लेट फार्म पर लगी लाइट को जलवा कर देखा तथा स्टेशन के निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण किया। मौके पर नागरिकों द्वारा पेयजल एवं रात्रि में ट्रेन से आने जाने वाले यात्रियों के रुकने एवं प्लेट फॉर्म नंबर दो तथा पेयजल एवं रिजर्वेशन की समस्याओं को डीआरएम के समक्ष रखा। डीआरएम ने कहा कि इसका सर्वे करवा कर शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा पहले इस रूट की रेल लाइन पर ट्रेन धीमी गति से चलती थी। लोडेड मालगाड़ी पहले मड़ियाहूं होकर नहीं जा पाती थी लेकिन अब जा रही है। धीरे-धीरे समस्याओं का निराकरण जनहित में किया जाएगा। इस मौके पर स्टेशन मास्टर मड़ियाहूं रंजीत प्रसाद, रविन्द्र कुमार सिंह, रिजर्वेशन एवं टिकट क्लर्क एके सिंह, सहायक स्टेशन मास्टर कमलाकर दुबे, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

मीरगंज संवादसूत्र के मुताबिक जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आठ मिनट निरीक्षण कर महाप्रबंधक का सैलून निकल गया। निरीक्षण की तैयारी मे अधिकारी कर्मचारी सुबह से ही जुटे थे। उत्तर रेलवे के महा प्रबन्धक एसके सपरा का विशेष सैलून से जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 4.15 मिनट पर पहुंचे। निर्माणाधीन पावर केविन का चार्ट मंगाकर निरिक्षण किया। वह 4.23 पर अपने सैलून से आगे चले गए।
Previous articleगैर इरादतन हत्या के प्रयास में चार भाइयों को चार साल कारावास
Next articleजौनपुर : उचक्कों ने सपा नेत्री से एक लाख के जेवर व मोबाइल फोन किया पार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?