जौनपुर : मतदाताओं को जागरूक करने हेतु गायन प्रतियोगिता आयोजित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं को 7 मार्च को मतदान करने के लिए जागरुक करने हेतु आनलाइन सिंगिंग/गायन प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। जिसमें आयु 18 वर्ष से ऊपर के महिला/पुरुष भाग ले सकते हैं। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि गीत में- मतदाता को जागरूक करते हुए विधानसभा चुनाव 2022 में जौनपुर वासियों से 7 मार्च को मतदान करने की अपील आदि के बोल हों।गाना अधिकतम 6 मिनट तक का हो, जिसे विडियो या आडियो में बनाकर 19 जनवरी तक वाट्सअप नम्बर 8318686685 पर सेंड करना है।
















