जौनपुर : मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस ने मल्हनी क्षेत्र में लोगों को किया जागरूक
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य के निर्देश पर विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए में राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस 367 मल्हनी विधानसभा के सरजू प्रसाद महाविद्यालय कचगांव, जौनपुर पहुंची। जहां इसका स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुलायम सिंह यादव ने किया।



















