जौनपुर : मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे नौजवान- चन्दन

जौनपुर : मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे नौजवान- चन्दन

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में नौजवानों ने कहा विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है।प्रशासनिक स्तर से निष्पक्ष चुनाव कराने की रणनीति बनाई जा रही है तो प्रत्याशियों द्घारा विजय हासिल करने के सपने देखे जा रहे हैं। वे अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे है, वहीं नौजवानो के मन में वोट देने के उत्साह को देखा जा रहा है, जो लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने का संकल्प ले चुके हैं।

इसी क्रम में बाजार निवासी भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ ने कहा कि मैं दल के बुनियाद पर नहीं बल्कि व्यक्तिव के बुनियाद पर एक अच्छे उम्मीदवार को वोट देने जरूर जाऊंगा, क्यों कि अच्छे लोग जीतेंगे तो अच्छे काम भी करेंगे और नवयुवकों को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे और अच्छे प्रत्याशी को वोट देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करूंगा। संदीप अग्रहरी ने कहा कि हम वोट देने अवश्य जाएंगे, क्योंकि हो सकता है कि मेरे ही वोट से प्रत्याशी जीत जाय। विनय वर्मा ने कहा कि हमने तो कोई ऐसा चुनाव नहीं रहा है, जिसमें अपना वोट न दिया हो। इस बार हमारी पूरी इच्छा है कि विधानसभा के चुनाव में भी मैं अपना बहूमुल्य वोट दूं क्योकि एक वोट से सरकारें बनती और बिगड़ती है। रितेश सिंह ने कहा विधानसभा चुनाव में हम वोट देने जरूर जायेंगे और अच्छे प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करूंगा।
Previous articleजौनपुर : पीयू की छवि खराब करने वालों के लिए बनी जांच समिति
Next articleसुल्तानपुर : समाज में मूल्य आधारित व्यक्तित्व की जरूरत- महेंद्र कुमार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?