जौनपुर : मधुमक्खी के हमले से युवक की हालत गंभीर

जौनपुर : मधुमक्खी के हमले से युवक की हालत गंभीर

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                क्षेत्र के मजडीहां गांव में शौच के लिए गये युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उक्त घायल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

उक्त गांव निवासी अमर बहादुर यादव (19) पुत्र सत्यनारायण यादव रविवार की दोपहर शौच के लिए घर के बगल एक खेत में गया था। जहां से गुजर रही मधुमक्खी के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। चीख़-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष चुने गए हफ़ीज़ शाह
Next articleजौनपुर : शाहगंज में गुर्दे की पथरी का दूरबीन विधि से ऑपरेशन सम्भव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?