जौनपुर : मनबढ़ों ने फूंका रिहायशी मड़हा और गुमटी, हजारों का सामान जलकर खाक
गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के सुरैला गांव में मनबढ़ों ने रिहायशी मड़हा और गुमटी में आग लगा दी जिससे हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। भुक्तभोगी के मुताबिक करीब पैतालीस हजार रुपये का सामान जल कर खाक हुआ है। पीड़ित ने इसकी सूचना 112 नम्बर की पुलिस को दी।
















