जौनपुर : महराजगंज पुलिस ने 04 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
महराजगंज। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निर्देशन में महराजगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 13/22 में धारा 379 से सम्बन्धित चोरी किये गये अल्टीनेटर के साथ चार अभियुक्तों प्रघुम कुमार गौतम पुत्र रमेश कुमार गौतम निवासी ठेंगहा थाना महराजगंज, लाल साहब पुत्र राजाराम गौतम निवासी ठेंगहा थाना महराजगंज, नितीश कुमार उर्फ पाण्डेय पुत्र स्व. पुर्नमासी निवासी लमहन थाना महराजगंज एवं सुजीत विश्वकर्मा पुत्र हरीशचन्द्र विश्वकर्मा निवासी दुगौली थाना महराजगंज को थाना क्षेत्र के दुगौली गांव से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।