जौनपुर : महात्मा वीणापाणि त्रिपाठी को विद्यावाचस्पति की उपाधि

जौनपुर : महात्मा वीणापाणि त्रिपाठी को विद्यावाचस्पति की उपाधि

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               दिल्ली विश्वविद्यालय के 98वें दीक्षान्त समारोह में जनपद जौनपुर के सुइथाकलॉ ब्लॉक स्थित रुधौली गांव निवासी राम चरन त्रिपाठी के पुत्र महात्मा वीणापाणि त्रिपाठी को दिल्ली विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम, खेल परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यातिथ्य में कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह के हाथों “षट्कारकप्रक्रिया का आलोचनात्मक सम्पादन एवं समीक्षण” विषय पर डॉ बलराम शुक्ल के निर्देशन में, उत्कृष्ट शोध हेतु विद्यावाचस्पति (Ph.D) की उपाधि प्रदान की गई। महात्मा वीणापाणि त्रिपाठी की इस उपलब्धि से उनके परिवार तथा शुभेच्छु जनों में हर्ष का माहौल है। सभी ने इस शानदार उपलब्धि के लिए महात्मा वीणापाणि त्रिपाठी को बधाई दी है।
Previous articleजौनपुर : श्रीराम जानकी मठ की साध्वी को गोली मारने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?