जौनपुर : महिला दिवस पर प्राचार्य और स्त्री रोग विशेषज्ञ को किया सम्मानित
# जेसीआई शाहगंज सिटी ने आयोजित किया कार्यक्रम
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 कस्बे की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने महिला दिवस के मौके पर मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नूर तलअत और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रुचि मिश्रा को सम्मानित किया।
सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि संस्था की जूनियर विंग ने राजकीय महिला महाविद्यालय में जाकर प्राचार्य डॉ नूर तलअत को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जेजे चेयरमैन अमन अग्रहरि ने कहा कि शिक्षा जगत में डॉ नूर का योगदान सराहनीय है। इसके अलावा संस्था ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रुचि मिश्रा को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में डॉ रुचि ने चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया और महिला सशक्तिकरण में भी उनका सराहनीय योगदान रहा है। संचालन दीपा सेठ ने किया। आभार अश्विनी यादव ने जताया। कार्यक्रम में दीपक सिंह, अमृता जायसवाल, डॉ अनामिका मिश्रा और दिवाकर मिश्रा मौजूद रहे।