जौनपुर : महिला शिक्षक संघ ने बीएसए को सौपा ज्ञापन

जौनपुर : महिला शिक्षक संघ ने बीएसए को सौपा ज्ञापन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  कोविड-19 का पालन करते हुए महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी यादव ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में गर्भवती धात्री शिक्षिका, दिव्यांग बीमार शिक्षिका, अत्यंत छोटे शिशु की माता कर्मिक की चुनाव ड्यूटी न लगाने का आग्रह किया वहीं यदि पति-पत्नी दोनों ही कर्मिक होते हैं ऐसी स्थिति में किसी एक की ड्यूटी लगाई जाए, महिलाओं को कहीं दूर दराज जगह जहां टॉयलेट की परिषद में व्यवस्था ना हो ड्यूटी ना लगाई जाए।

महिलाओं को टीम के साथ रात रुकने को मजबूर ना किया जाए और कोविड-19 का पूर्ण रूप से कड़ाई से पालन कराया जाए तथा मतपेटी जमा करने के लिए महिला शिक्षिका को बाध्य न किया जाए। उक्त अवसर पर महामंत्री माया मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथिलेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष सरिता महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता श्रीवास्तव व शिक्षामित्र रेनू सिंह आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : नहीं मिली सरकारी सहायता, दो जून की रोटी को मुहाल मृतक का परिवार
Next articleजौनपुर : दबंग पट्टीदार ने महिला के ऊपर फेंका तेजाब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?