जौनपुर : मां गायत्री मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी पर्व
सतहरिया।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मुंगरा बादशाहपुर के स्टेशन रोड पर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ पर बसंत पंचमी पर्व पर पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पर्व को मां गायत्री परिवार के लोगों ने परम पूज्य गुरूदेव के आध्यात्मिक जन्म दिवस के रूप में मनाया। आज के दिन ही गुरू जी ने अपनी साधना आरंभ की थी।
















