जौनपुर : मालगाड़ी रोक कर पटरियां उतारने के कारण रेलवे क्रासिंग पर हलाकान रहे राहगीर

जौनपुर : मालगाड़ी रोक कर पटरियां उतारने के कारण रेलवे क्रासिंग पर हलाकान रहे राहगीर

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                     रविवार को नगर के दीदारगंज रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर एक बार फिर राहगीरों को फजीहत झेलनी पड़ी। करीब डेढ़ घण्टे तक क्रासिंग पर जाम की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 11बजे जौनपुर की तरफ से आई डीएमटी स्पेशल मालगाड़ी खेतासराय प्लैटफॉर्म के मेन लाइन पर रेल की पटरियां उतार रही थी जिसके कारण क्रासिंग बन्द कर दिया गया था। उसी समय शाहगंज की तरफ से लूप लाइन पर एक मालगाड़ी आ गई जिसके कारण दोनो ट्रैक जाम हो गये। मालगाड़ी जाने के बाद डोभी रेलवे क्रासिंग के समीप खड़ी इंदौर पटना एक्सप्रेस को लूप लाइन से गुजारने के फाटक बंद रहा। 12:25 बजे इंदौर पटना एक्सप्रेस के गुजरने के बाद क्रासिंग पर की जाम की स्थिति सामान्य हो पाई। इस बारे में खेतासराय स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
Previous articleजौनपुर : लक्ष्य बनाकर निर्धारित करें कैरियर- डॉ पंकज एल. जानी
Next articleजौनपुर : कार की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?