जौनपुर : मासूम बच्ची के साथ पत्नी ने छोड़ा घर

जौनपुर : मासूम बच्ची के साथ पत्नी ने छोड़ा घर

# पति का आरोप 25 हजार नगदी व जेवर लेकर भाग गई

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 एक विवाहिता अपनी तीन साल की बेटी को लेकर घर से कहीं चली गई। मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जाता है। पति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वो घर में रखे 25 हजार रुपए और जेवर लेकर भाग गई।

जानकारी के मुताबिक कस्बे के आजमगढ़ रोड स्थित कांशीराम कालोनी में गुफरान हुसैन पुत्र सेराजुद्दीन अपनी पत्नी कुलसुम बानो और तीन साल की बेटी के साथ रहता है। पति पत्नी में अक्सर विवाद और कहासुनी होती रहती थी। गुफरान का आरोप है कि वो बीते 12 अप्रैल को कहीं गया हुआ था। रात में जब घर लौटा तो ताला बंद था। पड़ोसियों ने उसे चाभी दी और बताया कि उसकी पत्नी बेटी के साथ कहीं गई है। गुफरान ने ताला खोला तो देखा कि कमरे में सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। आलमारी खुली हुई थी। आलमारी में रखे 25 हजार नकदी और जेवर गायब थे।

गुफरान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नकदी, जेवर और बच्ची को लेकर उसकी पत्नी कही भाग गई है। जबकि महिला के मायके वाले बेटी को प्रताड़ित कर घर से भगाने का आरोप लगा रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस महिला व बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।
Previous articleजौनपुर : पांच वारंटियों को खेतासराय पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleसुल्तानपुर : आरके महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?