जौनपुर : मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार नवाजे गए जौनपुर रत्न से..
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव में गुरुवार को कमला प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पाण्डेय को जौनपुर रत्न सम्मान से नवाजा गया। श्री पांडेय स्थानीय क्षेत्र के महमदपुर गांव के निवासी है। वे मुंबई जैसे महानगर में अपने साहित्य लेखन के बल पर अलग पहचान बना रखी है। उन्हें एक दर्जन से अधिक बार मेयर सहित अन्य सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है।


















