जौनपुर : मुकदमे से नाम निकलवाने के लिए दारोगा ने लिया 25 हजार, आडियो वायरल

जौनपुर : मुकदमे से नाम निकलवाने के लिए दारोगा ने लिया 25 हजार, आडियो वायरल

# एसएसपी ने किया दागी दारोगा को किया निलंबित

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
सरपतहां थाना क्षेत्र पर तैनात उपनिरीक्षक लालता प्रसाद को घूस लेने के आरोप में एसएसपी ने निलंबित कर दिया। लालता प्रसाद पर मुकदमे से नाम निकालने के लिए 25 हजार रुपए घूस लेने और काम भी नहीं करने का आरोप है। पीड़ित के पैसा वापस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ, जिस पर एसएसपी ने कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक सरपतहां थाने पर तैनात उपनिरीक्षक लालता प्रसाद ने एक मुकदमे की विवेचना के मामले में क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर निवासी इन्द्रजीत से मुकदमे में से नाम निकालने के नाम पर 25 हजार रुपए ले लिए और उसका काम भी नहीं किया। पीड़ित ने जब फोन करके दरोगा से पैसा वापस मांगा तो उसे देख लेने की धमकी दी और पैसे वापस करने से इनकार कर दिया। इंद्रजीत ने यहां तक कहा कि उसने कर्ज ले रखा है और कुछ पैसे वापस मिल जाएं तो उसे चुका दे लेकिन दरोगा पर कोई असर नहीं पड़ा। पीड़ित और दरोगा के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। जानकारी एसएसपी को हुई तो उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया।

Previous articleलखनऊ : नए तेवर के साथ तैयार हो रही है सपा की रणनीति
Next articleलखनऊ : निकाय चुनाव में परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देगी भाजपा- भूपेंद्र चौधरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?