जौनपुर : मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय में मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

जौनपुर : मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय में मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               73वां गणतंत्र दिवस समारोह मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने झंडा रोहण कर सलामी दिया। कार्यक्रम में मां सरस्वती संस्थापक स्व. मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश श्रीवास्तव, मोहन शंकर श्रीवास्तव जनरल सेक्रेटरी कायस्थ पाठशाला सोसाइटी एवं अनीश श्रीवास्तव, सुभाष मिश्रा, आनंद मिश्रा, मनोज कुमार, डॉ रेखा सिंह, रमेंद्र नाथ, संजय श्रीवास्तव, एडीजीसी कायस्थ महासभा के प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव (दीपक) पत्रकार सहित समस्त अध्यापक गण व कर्मचारी गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व देश भक्ति गीत गाया। अध्यक्षता रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने की संचालन डॉ रेखा सिंह ने किया अंत में प्रबंधक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Previous articleजौनपुर : अब्दुल अज़ीज़ अंसारी कालेज में सैनिकों संग मनाया गया गणतंत्र दिवस
Next articleजौनपुर : पुलिस पहुंची तो भाग निकले गोवंश तस्कर, डेढ़ कुंतल मांस व दो गोवंश बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?