जौनपुर : मुठभेड़ के बाद दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
# गांव के ही एक युवक को गोली मारने का है आरोप
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 केराकत पुलिस ने बृहस्पतिवार को बेलांव पुल के पास से दो अपराधियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।दोनों के पास से एक तमंचा और दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। दोनों ने एक हफ्ते पूर्व वलई पुर निवासी शिवांशु पाल को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि बेलांव के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि सूचना मिली कि एक हफ्ते पूर्व वलईपुर में शिवांशु पाल गोली मारने वाले अभियुक्त अपने साथियों के साथ बेलांव पुल के मंदिर के पास अपने साथियों के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पंहुची तो पुलिस दल को बदमाशों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए निखिल पाल व गणेश पंडित निवासी पसेंवा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। इस दौरान तीन अभियुक्त फरार हो गये। पुलिस सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।