जौनपुर : यंग अचीवर अवार्ड से सम्मानित किए गए डॉ निखिल
# नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जीएपीटीकॉन सम्मेलन में मिला सम्मान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जीएपीटीकॉन (GAPTCON) सम्मेलन में डॉ निखिल कुमार साहू को यंग अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ वरुण कुमार गौड़ को चेयर सेशन जज के रूप में नियुक्त कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ राजेश प्रसाद गुप्ता ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली, डॉ नवनीत कृष्णा राष्ट्रीय सचिव ग्लोबल एसोसिएशन फॉर फिजियोथेरेपी, डॉ मयंक पुष्कर ट्रस्टी, जीएपीटी, डॉ प्रीतम कुमार ट्रस्टी जीएपीटी, डॉ शशि आनंद, डॉ भूपेश कुमार सिंह, डॉ पूजा वोहरा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग जीएपीटी, डॉ अनुप मिश्रा जोनल सेक्रेटरी नॉर्थ जोन, जीएपीटी,डॉ आकांक्षा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला विंग जीएपीटी, डॉ अनिल सिकरवार, डॉ गुरिशा बजाज, डॉ श्रुति झा, डॉ उत्सव राज समेत तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी। इस दौरान डॉ निखिल कुमार साहू ने बताया कि जीएपीटीकॉन कॉन्फ्रेंस यूपी द्वितीय 19 मार्च 2023 को डॉ निखिल कुमार साहू, डॉ वरुण कुमार गौड़, डॉ अनूप मिश्रा, डॉ आकाश राय के सहयोग से जौनपुर में आयोजित किया जाएगा।


















