जौनपुर : यातायात सुरक्षा के मद्देनजर छात्रों को दिलाई गई शपथ 

जौनपुर : यातायात सुरक्षा के मद्देनजर छात्रों को दिलाई गई शपथ 

# सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज में किया गया आयोजन 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र अंतर्गत सबरहद तालीमाबाद स्थित सर सैय्यद अहमद इंटर कॉलेज में शुक्रवार को यातायात सुरक्षा के मद्देनजर छात्रों को शपथ दिलाई गई। शपथ में छात्रों ने यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर शुक्रवार को जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान छात्रों ने सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखने, यातायात नियमों का खुद और अपने परिज़नों से पालन कराने, दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट पहनने, कार चलाते समय हमेशा सीटबेल्ट पहनने, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नही चलाने, चलाते समय कभी भी मोबाईल फोन पर बात नहीं करने, एम्बुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता देने और सड़क दुर्घटना पीड़ितों की दुर्घटना के दौरान सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली।
Previous articleजौनपुर : शाहगंज निकायनामा वार्ड संख्या तीन…
Next articleजौनपुर : पीयू में यूथ फेस्टिवल में प्रदेश भर से जुटेंगें प्रतिभागी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?