जौनपुर : युवक की बाइक व महिला का बैग छीनकर फरार हुए बदमाश

जौनपुर : युवक की बाइक व महिला का बैग छीनकर फरार हुए बदमाश

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के नेवादा काजी गांव निवासी विवेक कुमार ने बुधवार को थाने पर तहरीर दी कि मैं जौनपुर से घर आ रहा था। रास्ते मे सवंसा के पास बाइक खड़ी कर पेशाब कर रहा था। उसी दौरान पहुँचे बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। उधर बक्शा ब्लॉक पर कार्यरत मनरेगाकर्मी दीपिका साहू एकाउंटेंट सुनील शर्मा के साथ सुबह जौनपुर शहर से बाइक के पीछे बैठकर ब्लॉक आ रही थी। चकपटैला गांव के समीप पीछे से आये बाइक सवार दो उच्चकों में एक ने दीपिका का बैग छीनकर फरार हो गया। दीपिका ने बताया कि बैग में नगदी सहित मोबाइल व कुछ जरूरी कागजात था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।
Previous articleजौनपुर : रक्तदान है महादान- जिलाधिकारी
Next articleजौनपुर : किसान मेला में दी गई किसानों को तकनीकी जानकारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?