जौनपुर : युवक पर कैंची से हमला कर किया गम्भीर रूप से घायल
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
शुक्रवार की रात नगर से सटे नटौली गांव स्थित दर्जी की दुकान पर हुए विवाद में युवक पर कैंची से हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।

उक्त गांव निवासी लालचंद (32) पुत्र रामदवर गांव में ही दर्जी की दुकान चलाता है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान पर बैठा था। इस बीच गांव का ही एक मनबढ़ युवक पहुंचा और मामूली बात को लेकर कहासुनी के दौरान दुकान में रखी कैंची से हमला कर दुकानदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


















