जौनपुर : रक्तदान उत्सव के बाद कार्ड वितरण का कार्य प्रारंभ
# जिपं अध्यक्ष को प्रथम रक्तदाता कार्ड देकर कार्ड वितरण का हुआ शुभारंभ
जौनपुर
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर विकास खण्ड मुफ्तीगंज स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में सेना के सम्मान में स्वैच्छिक शौर्य रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ था, जिसमें कुल 557 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर उत्तर प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत रक्तदान उत्सव के प्रथम आयोजक विकास तिवारी के नेतृत्व में सदस्यों ने रक्तदाता कार्ड वितरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया।

इसी क्रम में रक्तदाता कार्ड व भारतीय थलसेना के ब्रिगेडियर राजीव नागयाल के द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र जनपद की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनञ्जय सिंह की अनुपस्थिति में उनके पति पूर्व सांसद धनञ्जय सिंह को देकर इस नेक कार्य की शुरुआत की गयी। रक्तदान उत्सव के आयोजक विकास तिवारी ने कहा कि रक्तदान कार्यक्रम से पूर्व सेना से बैठक कर ये तय किया किया गया था कि रक्तदान शिविर में जो भी रक्त संग्रहित किये जायेंगे उसे जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारी से संवाद करके सेना जरूरत के अनुसार ले जा सकती है, चूंकि सेना के पास स्थानीय रक्तकोष न होने के कारण जनपद के ब्लडबैंक में यह शिविर सम्पन्न कराया गया।

















