जौनपुर : रक्तदान शिविर के बाद ग्लोबल आर्गनाइजेशन पर गोष्ठी आयोजित
# संस्कार एंव शाहगंज पत्रकार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से किया आयोजन
शाहगंज। एख़लाक खान तहलका 24×7 व्यक्तित्व विकास की अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई की स्थानीय इकाई जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा नमस्ते सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके बाद ग्लोबल आर्गनाइजेशन के तहत दो संस्थाओं की सामूहिक बैठक में सामाजिक सरोकारों के प्रति चर्चा की गई।
संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल व सप्ताह चेयरमैन जेसी सरफराज के नेतृत्व में पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित आरके हॉस्पिटल ब्लड बैंक एंड कंपोनेंट सेंटर पर संस्था के 15 पदाधिकारी व सदस्यों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक संचालक डा. जेपी दुबे ने संस्था के प्रति आभार प्रकट करते हुए रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया।
कार्यक्रम के पश्चात नगर के आजमगढ़ रोड स्थित मीडिया कार्यालय पर जेसीआई शाहगंज संस्कार व शाहगंज पत्रकार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में फैली कुरीतियों, शिक्षा, समानता, अपराध नियंत्रण व स्थानीय स्तर की समस्या एवं उसके निदान के प्रति विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जेसी एखलाक खान, सचिव जीशान नईम, शाहिद अंसारी, विनायक गुप्ता, मुराद अली, मो. आसिफ़, ऋषिराज जायसवाल, पत्रकार प्रीतम सिंह, इकरार खान, नौशाद मंसूरी, रविशंकर वर्मा, संतोष पांडेय, श्रीप्रकाश वर्मा, राजकुमार अश्क, मो. आसिफ आदि रहे।