जौनपुर : राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस के 73वें वर्ष के पावन पर्व पर लालबहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ नूर तलअत के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।राष्ट्रगान सम्पन्न होने के पश्चात् प्राचार्या ने अपने सम्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमें, हमारे वीर बलिदानियों का दिया हुआ एक अमूल्य उपहार है, उस अमूल्य उपहार की हम सब को अपनी जान की बाजी लगा कर रक्षा करनी चाहिए। देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज को एक नयी दिशा देने एवं उत्तरोत्तर विकास के प्रति सहयोगात्मक भावना का विकास करना चाहिए।

हमारा देश भले ही 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था मगर पूरी आजादी हमें 26 जनवरी 1950 को तब मिली जब हमारा खुद का संविधान पूरे देश में लागू हुआ। डॉ आनंद कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की आज़ादी मे अपना योगदान देने वाले अमर शहीदों के प्रति हमारी यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम अपने अंदर से जाति-पाति के भेदभाव को मिटा कर देशहित ही सर्वोपरि है इस भावना से काम करें। डॉ अविनाश चंद्र यादव ने अपने ओजस्वी सम्बोधन में कहा कि समाज के प्रति हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपने सामर्थ्य अनुसार देश हित में प्रतिदिन कुछ न कुछ अवश्य करें।

















