जौनपुर : राजेश गौतम को प्रत्याशी बनाने से नाराज पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
372 केराकत विधानसभा क्षेत्र से राजेश गौतम को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सामूहिक इस्तीफा दिया। वह अपना हस्ताक्षर युक्त इस्तीफा राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू को फैक्स के माध्यम से भेजे हैं।

क्षेत्र के सिहौली चौराहे के समीप स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उस समय लग गया, जब उनको यह पता लगा कि पार्टी की ओर से 372 केेराकत विधानसभा से राजेश गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है। बस इसकी भनक लगते ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी राजेश गौतम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।


















