जौनपुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद 20 जुलाई से दर्ज कराएगा विरोध
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के आह्वान पर जनपद शाखा जौनपुर के समस्त घटक संगठन 20 जुलाई से 24 जुलाई तक काला फीता बाँधकर कार्य करेंगे तथा 25 जुलाई को जनपद कर्मचारियों द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। 26 जुलाई से 30 तक दो घंटे का कार्य बहिस्कार करेंगे। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमन्त्री को ज्ञापन प्रेषित करेगें। उक्त आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने दी।