जौनपुर : राज कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ संजय चौबे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा श्री कृष्ण दत्त डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अखिलेश्वर शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर डॉ बीएस उपाध्याय ने ग्लोबल वार्मिंग पर बोलते हुए कहा ग्लेशियर पिघल रहे हैं उनका तापमान बढ़ता जा रहा है, टेंपरेचर इसी तरह बढ़ता रहा तो आइसलैंड और मालदीव जैसे दीप समुद्र में डूब जाएंगे। विश्व में 4 परसेंट पानी पीने योग्य है, पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधे को अधिक मात्रा में लगाना, जल का संचयन झीलों और तालाबों द्वारा करें, छत के पानी को जमीन के नीचे पाइप के द्वारा धरती के नीचे पहुंचाये, पानी में आर्सेनिक, फ्लोराइड और आयरन का बढ़ना जीव जंतु से लेकर मनुष्य तक के लिए भी घातक है।

जल संशोधन के द्वारा, वेस्टेज वाटर को उपयोग में लाने के लिए प्लांट लगाएं ग्रेटर नोएडा और दिल्ली का आपने उदाहरण दिया। भागवत कथा मर्मज्ञ राकेश मिश्रा जी ने बताया कि सनातन संस्कृति में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एंव उनके संतुलन के लिए ही प्रकृति पूज्यनीय है ताकि पर्यावरण संतुलित रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बोलते हुए कहा कि नदियों का पानी दूषित हो रहा है, शहरों का गंदा पानी जा रहा है, नदियों में कल-कारखानों का पानी बहाया जा रहा है।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला ने कहा कि वातावरण पर्यावरण को दूषित करने से हमारा जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। बीमारियां बढ़ती हैं साथ में यातायात के नियमों पर सड़क सुरक्षा संबंधी विषय पर अपने विचार अपने रखें। राज कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय चौबे ने संक्षिप्त उद्बोधन में जल ही जीवन है, वायु ही हमारी प्राणशक्ति है, वायु के बिना हमारा जीवन चल नहीं सकता इसके लिए पेड़ पौधे लगाएं।

राजा श्री कृष्ण दत्त डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अखिलेश्वर शुक्ला जी ने अंत में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सबका आभार व्यक्त किया। पर्यावरण को बचाने के लिए पीपल, पकड़, बरगद, नीम और गूलर का पेड़ लगाने के लिए सभी छात्रों से अपील किया और कहा कि अपने जन्मदिन पर आप इसको लगाएं और तुलसी के पौधे के गुण के महत्व के, वैज्ञानिक तरीकों के बारे में आपने बताया।

















