जौनपुर : रामनगर में 98 सामुदायिक शौचालय स्वच्छ भारत मिशन को दिखा रहे हैं ठेंगा.. 

जौनपुर : रामनगर में 98 सामुदायिक शौचालय स्वच्छ भारत मिशन को दिखा रहे हैं ठेंगा.. 

# बंद पड़े शौचालयों की साफ-सफाई के लिए आ रहे धन का हो रहा है बंदरबांट 

रामनगर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम सभाओ मे स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ो की लागत से बने टू सीटर और 4 सीटर सामुदायिक शौचालय अधिकांश अपूर्ण और बंद पड़े है। सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। कही बोरिंग नहीं हुआ है तो कही दरबाजा नहीं लगा है।
रामनगर मे 98 सामुदायिक शौचालय बने है। जबकि शेखपुर गाँव का विवादित है। जिसमे चौदह गाँव में 4 सीटर है। बाकी गाँवो में दो सीटर है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार घर-घर शौचालय बनवाने के साथ साथ गांव के चौराहे तिराहे पर सामुदायिक शौचालय बना ताकि सड़क से आते जाते यात्री भी उसका जरुरत पड़ने पर उपयोग कर सके 4 सीटर साढ़े पांच लाख तो तो 2 सीटर ढाई लाख की लागत से बने है। सामुदायिक शौचालयों का देख रेख 98 स्वयं सहायता समूह कर रही है। प्रत्येक समूह को साफ सफाई के लिए 9 हजार दिया जा रहा है।
Previous articleवाराणसी : वाहन के गलत पार्किंग पर यातायात पुलिस हुई सख्त, पेट्रोलिंग बढ़ी 
Next articleजौनपुर : अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराई, चालक की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?