जौनपुर : रास्ते को लेकर पट्टीदारों में हुई जमकर मारपीट, सात घायल
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के महरौड़ा गांव में सोमवार की शाम रास्ते के विवाद को लेकर पट्टीदारों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। घायलों का पीएचसी सोंधी में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मड़हा फूंकने और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार गांव के लक्षिमन बिंद और फिरतू बिंद सगे भाई हैं। रास्ते को लेकर पड़ोसी जयराजी से फिरतू का न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।

















