जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने किया निःशुल्क मधुमेह जाँच शिविर का आयोजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
लायंस क्लब क्षितिज द्वारा शहर के शाही किले के समीप लोगो में मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निःशुल्क मधुमेह जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 150 लोगों का मधुमेह परीक्षण किया गया और मधुमेह से बचने के उपाय बताये गए।


















