जौनपुर : लिंग आधारित भेदभाव है मानवाधिकारों का उल्लंघन- प्रिया गुप्ता
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लाक बदलापुर की महिलाओं ने शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय से मुरादपुर कोटिला गांव तक लिंग आधारित भेदभाव को जड़ से समाप्त करने के लिए रैली निकाली गई। रैली को ब्लॉक मिशन प्रबंधक अनिल कुमार मौर्या तथा जितेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।रैली में चल रही समूह की महिलाओं ने हम भारत की नारी हैं- फूल नहीं चिंगारी हैं, नारी शक्ति है ठाना- अत्याचार को दूर भगाना है जैसा नारा लगाते चल रही थीं।

रैली मुरादपुर कोटिला गांव में एक संगोष्ठी के रूप में तब्दील हुई। संगोष्ठी को संबोधित करती हुईं संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष प्रिया गुप्ता ने कहा कि लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा मौलिक मानवाधिकारों का उल्लंघन है। सम्मान के साथ जीवन जीने से वंचित करता है। उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी समय कहीं भी हो सकती है और यह किसी भी व्यक्ति के विकास और जीवन की गुणवत्ता को सीमित करती है। लिंग आधारित भेदभाव या हिंसा को अनुभव करने वाले सभी लोगों का साथ देने, आवाज उठाने, उनका समर्थन करने और एकजुट रहने की आवश्यकता है। महिलाओं ने इस बात की शपथ भी लिया की लिंग आधारित हिंसा या उत्पीड़न को कभी भी नहीं सहूंगी ना अनदेखी करूंगी और ना चुप रहूंगी। इस मौके पर प्रिया गुप्ता, सुषमा निषाद, रीना, संगीता, बैंक सखी मंजू, मधुबाला, आरती, सुनीता सिंह, डिंपी, शशिबाला, खुशबू आदि लोग मौजूद रहीं।

















