जौनपुर : लूटी गई ट्रक को मुंगरा पुलिस ने प. बंगाल से किया बरामद
मुंगरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा विशेष सघन चेकिंग अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर के नेतृत्व में मुंगरा पुलिस ने स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0091/2022 में भादवि की धारा 392 एंव 411 से सम्बन्धित ट्रक जिसकी कीमत करीब 42 लाख (बयालिस लाख) को पाण्डेयपुर प्रयागराज बार्डर से लूटी गयी थी। जिसे थाना मुंगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की देर रात किशनगंज सिलीगुड़ी हाई-वे दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल से बरामद किया गया। मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है अभियुक्तों की तलाश जारी है।