जौनपुर : लूट, हत्या, चोरी, तस्करी समेत गोकशी के 17 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चोरी, हत्या, रंगदारी, लूट, शराब तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी व गौकशी से सम्बन्धित 17 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जिससे इन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। जनपद के थाना केराकत, सिगरामऊ, सुजानगंज, मड़ियाहूं, मछलीशहर, सिकरारा, लाइन बाजार, जलालपुर, बक्सा, गौरा बादशाहपुर, सरपतहां व चन्दवक के 17 शातिर अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जिनका विवरण है।

1. राकेश यादव उर्फ तूफानी पुत्र धर्मराज यादव ग्राम तरियारी सहूरा थाना केराकत जौनपुर।
2. गुडलक तिवारी उर्फ गुड्डू उर्फ अभिषेक तिवारी पुत्र हृदय नारायण तिवारी ग्राम खानपुर थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
3. अजीत यादव उर्फ लालमणि यादव ग्राम रयां थाना सुजानगंज जौनपुर।
4. मोहम्मद शाहिद पुत्र मुन्नू कुरैशी उर्फ सलीम ग्राम कसाब टोला थाना मड़ियाहूं जौनपुर।
5. सिकंदर अंसारी पुत्र स्वर्गीय नूरुलहक अंसारी ग्राम मोहल्ला कस्बा मछली शहर जौनपुर।
6. शशांक सिंह उत्तर साहिल पुत्र अजीत प्रताप सिंह ग्राम आहोपुर थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
7. असलम पुत्र खलील ग्राम छैलामियां का पूरा कस्बा मछली शहर जनपद जौनपुर।
8. राजकुमार सिंह उर्फ छून्ना पुत्र रामअधार सिंह ग्राम भुवाकला थाना सिकरारा जौनपुर।
9. बृजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र रामअधार सिंह ग्राम भुवाकला थाना सिकरारा जौनपुर।
10. विजय प्रकाश यादव उर्फ भग्गड पुत्र धर्मराज यादव ग्राम रारी परियांवा थाना लाइन बाजार जौनपुर।
11. पीयूष यादव पुत्र राम बहाल यादव ग्राम रारी परियांवा थाना लाइन बाजार जौनपुर।
12. राजेश यादव पुत्र लालजी यादव ग्राम गयासपुर थाना जलालपुर जौनपुर।
13. मनोज यादव पुत्र चंद्र बहादुर यादव ग्राम डेरापुर थाना बक्शा जौनपुर।
14. मोहम्मद उमर उर्फ उमर खान पुत्र सुहेल अहमद ग्राम चोर सण्ड थाना गौरा बादशाहपुर जौनपुर।
15. नौशाद अहमद पुत्र मोहम्मद अख्तर उर्फ अख्तर अली ग्राम चोरसण्ड थाना गौरा बादशाहपुर जौनपुर।
16. दीपक तिवारी उर्फ अर्पित तिवारी पुत्र सुनील तिवारी ग्राम चौबहां थाना सरपतहां जौनपुर।
17. सूरज यादव पुत्र छग्गन यादव ग्राम उमरवार थाना चंदवक जौनपुर।
















