जौनपुर : वध हेतु जा रहे 17 गोवंश के साथ सात तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर : वध हेतु जा रहे 17 गोवंश के साथ सात तस्कर गिरफ्तार

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 बदलापुर एवं महराजगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की रात वध हेतु जा रहे 17 गोवंश सहित सात तस्करों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक बदलापुर योगेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की पशु तस्कर कुछ ही देर में महराजगंज की तरफ से निकल रहे हैं। उन्होंने घटना की सूचना थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष कुमार शुक्ला को देते हुए इंदिरा चौक पर घेराबंदी शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद एक तेज रफ्तार ट्रक महराजगंज की तरफ से आती हुई दिखाई पड़ी जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ट्रक को सुल्तानपुर रोड की तरफ मोड़कर भागने लगा। पीछे से एसओ महराजगंज व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर ने ट्रक का पीछा कर लिया। खजुरन मोड़ तक जाते-जाते पुलिस टीम ने ट्रक को घेराबंदी कर रोक लिया। हालांकि इस दौरान ट्रक चालक ने प्रभारी निरीक्षक बदलापुर की गाड़ी पर टक्कर मारने का प्रयास किया। घटना में पुलिस टीम बाल-बाल बच गई।
सभी तस्करों को पुलिस थाने ले आई। जहां पूछताछ के दौरान अपना नाम विजय कुमार गौतम पुत्र सुखई निवासी सवंशा, सुखई पुत्र बिस्मिल्लाह, शाहिद अहमद पुत्र असलम, आबिद पुत्र मुमताज, जुबेर अहमद पुत्र मुनेजर, गुलशेर पुत्र मैनुद्दीन, नमनम पुत्र जुबेर निवासी लमहन थाना महराजगंज बताया। कड़ी पूछताछ के बाद तस्करों ने स्वीकार किया कि वे ट्रक में लदी 5 गाय, तीन बैल, आठ भैंस व एक पड़वा लेकर वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। पुलिस ने बरामद पशुओं को शाहपुर गांव स्थित गोशाला में सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार किए गये पशु तस्करों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : गणेश शंकर विद्यार्थी की पीढ़ी के पत्रकार थे स्व. कैलाश जी- प्रो. पीसी पातंजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?