जौनपुर : वन विभाग ने मनाया बर्ड फेस्टिवल
# गूजरताल मेंं स्कूली बच्चों को कराया गया पक्षियों का दीदार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
विश्व वेटलैंड दिवस के मौके पर बुधवार को वन विभाग के खुदौली स्थित वन पार्क में बर्ड फेस्टिवल मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों को गूजरताल में पक्षियों का दीदार कराया गया तथा विशेषज्ञों द्वारा उनकी पहचान कराई गई।स्कूली बच्चों ने पेंटिंग और निबंध के माध्यम पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति विभिन्न जानकारी दी।



















