जौनपुर : वरिष्ठ पत्रकार को मातृशोक, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 जौनपुर पत्रकार संघ के महामंत्री, वरिष्ठ पत्रकार डा. मधुकर तिवारी की माता शैल कुमारी (80 वर्ष) का सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे हृदयगति रूकने से निधन हो गया। पत्रकार की माता की मौत की खबर लगते ही पूरे जनपद के पत्रकारों शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों का उनके शहर के पॉलिटेक्निक स्थित आवास पर ताता लग गया है। शैलकुमारी के दो पुत्र है। बड़े पुत्र डा. मधुकर तिवारी पत्रकार हैं, दूसरे पुत्र अनुराग तिवारी जौनपुर मैं रेलवे विभाग में सेवारत हैं।