जौनपुर : विदाई को लेकर दंपत्ति में विवाद, पुलिस के पहुंचने पर भागा पति
गौरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 थाना क्षेत्र के आरा गांव में ससुराल जाने से एक पत्नी ने मना किया तो पति मासूम बेटी को लेकर जाने लगा। इस बात पर विवाद होने लगा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक बेटी को गांव में ही छोड़कर चला गया।
गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव की रहने वाली एक युवती की शादी खुटहन के निवासी युवक से हुई है। कुछ दिन से युवती अपने मायके में रहती है। उनकी चार साल की एक बेटी भी है। दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद भी चल रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे युवक अपने ससुराल आरा गांव पहुचा। पत्नी को विदा कराने की बात कहने लगा।
पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया कर दिया तो वह पुत्री को लेकर जाने लगा। पत्नी ने डायल 112 पर फोन कर दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही युवक बेटी को छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी गौरा बादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।