जौनपुर : विद्यार्थियों से बनती है विश्वविद्यालय की छवि- कुलपति
# कुलपति ने नेट की सफलता पर विद्यार्थियों को दी बधाई
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के विद्यार्थी उज्जवल कुमार को यूजीसी नेट क्वालीफाई करने पर सोमवार को कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य ने बधाई दी। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय की छवि विद्यार्थियों की उपलब्धियों से बनती है। विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थी निरंतर अपने उद्देश्यों की पूर्ति करते रहे ऐसी मेरी कामना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आज देश- विदेश के विभिन्न संस्थानों में अपनी प्रतिभा के बल पर स्थापित है। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।



















