जौनपुर : विधान परिषद निर्वाचन के लिए दिया गया प्रशिक्षण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में विधान परिषद निर्वाचन के संबंध में सभी कार्मिकों पीठासीन अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कहा गया कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का अपना विशेष महत्व होता है अतः सावधानी पूर्वक चुनाव संपन्न कराएं। बताया गया कि बैलेट पेपर पर चुनाव किस प्रकार कराया जाए, बैलट पेपर को भरते समय क्या सावधानी रखी जाए और चुनाव कराने के बाद बैलट पेपर को किस प्रकार सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए जनपद में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाए।



















