जौनपुर : विधायक पंकज पटेल ने सुनी लोगों की समस्याएं
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
विधायक पंकज पटेल ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के परिसर में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।जनता दरबार में फरियादियों ने सड़क निर्माण, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, स्टील लाइट, मुख्यमंत्री राहत कोष से कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए धनराशि व राशन कार्ड बनवाने की समस्या को लेकर विधायक को अवगत कराया।


















