जौनपुर : विवाहिता ने लगाई संदिग्ध परिस्थिति में फांसी

जौनपुर : विवाहिता ने लगाई संदिग्ध परिस्थिति में फांसी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   नगर कोतवाली अंतर्गत धन्नोपुर शकरमण्डी की एक 28 वर्षीय विवाहिता मीनू साहू ने संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
बताया जा रहा हैं की उक्त मृतका मीनू नाथूपुर थाना जफराबाद का विवाह लगभग 7 माह पूर्व धन्नोपुर शकरमण्डी कोतवाली थाना के स्व कृष्ण चन्द्र साहू के दूसरे नम्बर के पुत्र राजेन्दर कुमार साहू उर्फ पूल्लू के साथ हुआ था, जो आज रविवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को फांसी लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर शकरमंडी चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने राजेन्दर कुमार साहू के घर पहुंच बंद दरवाजे को तोड़वा कर फांसी के फंदे से नीचे उतरवा कर शव को कब्जे में लेते हुए जिला अस्पताल भेज अग्रिम कार्यवाही में जुटे, खबर लिखे जाने तक घटना का कारण पता नहीं लग सका है।
Previous articleजौनपुर : कुलसचिव के नाम पर साइबर ठग ने किया कई ‌शिक्षकों से पैसों की मांग
Next articleजौनपुर : विक्षिप्त घायल महिला को पुलिस ने पहुँचाया जिला अस्पताल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?