जौनपुर : विशेष पैकेज देकर बदलापुर को करूंगा हाईटेक- अखिलेश यादव

जौनपुर : विशेष पैकेज देकर बदलापुर को करूंगा हाईटेक- अखिलेश यादव

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदलापुर कडेरेपुर के मैदान मे चुनावी जनसभा को संम्बोधित करते हुए कहा कि बदलापुर के विकास के लिए पहले भी काम किया था चौबीस घंटे बिजली दिया था आगे भी दूंगा। बाबा दूबे को ऐतिहासिक वोटों से जीता देना बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के हाईटेक बनाने के लिए 2 हजार करोड़ का अलग से पैकेज देकर यहां के विकास को एक नया आयाम दूंगा।

आगे कहा कि कोई भी गरीब परिवार आवास विहीन नहीं रहेगा सबसे पास अपना आशियाना होगा और सबसे विकसित बदलापुर होगा जो बेरोजगार सामने खड़ें हो जिनती भी भर्ती खाली है सब को भर दूगा नौकरी बेरोजगारी साईकिल के बटन दबाने से खत्म होगी। योगी बाबा के बुल्डोजर की हैन्डिल अपने बाबा दूबे को दे देना बुल्डोजर की हैन्डिल अब बाबा दूबे के हाथ होगा। सरकार आने पर भाजपा के भ्रष्टाचारियों पर चलेगा बुल्डोजर वहीं पूर्व मंत्री अरुण दूबे ने आये सभी सम्मानित जनता का आभार व्यक्त किया मंच पर सभी वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : इस बार धुआं वाले हो जाएंगे धुआं-धुआं- अखिलेश यादव
Next articleजौनपुर : समाजवादी इंटर कॉलेज के मैदान में नदीम ने किया जनता को संबोधित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?