जौनपुर : विशेष सचिव पशुधन ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
विशेष सचिव पशुधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन देवेंद्र कुमार पांडेय द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई। सचिव जी द्वारा हेल्प डेस्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक लोगों की सैंपलिंग की जाए और लक्षणयुक्त मरीजों को कोरोना की मेडिकल किट उपलब्ध करा दी जाए। सचिव जी के द्वारा वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किया गया।




















