जौनपुर : वीभत्स घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को तत्काल दी जाए फांसी- अजय पाण्डेय
# अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
उदयपुर में जिहादियों द्वारा हिन्दू दुकानदार कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल संस्थापक डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर जनपद में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देश के प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी मनीष वर्मा को सौंपा। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुये परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि विगत दिनों में हिन्दुओं की निर्मम हत्या का सिलसिला जारी है। देश के अन्दर घटित हो रही लगातार जिहादी आतंकी घटनाओं से देश आहत है।

















