जौनपुर : वृद्ध को फोन से बुलाकर दबंगों ने पीटा
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली के बसढुहा गांव निवासी एक वृद्ध को दो युवकों ने फोन करके बुलाया फिर लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी भाग निकले। घायल वृद्ध का उपचार सीएचसी में कराया गया।



















